राज्य सरकार के निर्णयानुसार मानव संसाधन विकास मंत्रालय, भारत सरकार की केन्द्र प्रवर्तित योजनान्तर्गत सीटीई—संगरिया में प्राध्यापकों व रिसर्च स्कॉलर्स की आवश्यकता व जिज्ञासाओं को ध्यान में रखते हुए 'उपकरण निर्माण' विषय पर एक राष्टीय कार्यशाला की स्वीकृति प्राप्त हुई। शिक्षा के क्षेत्र में विकास हेतु विभिन्न समस्याओं के समाधान हेतु अनुसंधान की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। कार्यशाला का उद्देश्य अनुसंधान में आंकडों के संग्रहण हेतु उपकरण निर्माण में अपनाये जाने वाले चरणों से अवगत कराना व विश्वसनीय उपकरणों का निर्माण करना है। जिससे शिक्षा में अनुसंधान से संबंधित व्यक्ति शैक्षिक अनुसंधान को अधिकाधिक आत्मविश्वास पूर्ण संपन्न करने में सांख्यिकी के उपयोग पर तकनीकी रूप से चर्चा कर सके।
कार्यशाला के विषय विशेषज्ञ—
1. डॉ. वीणा बाना
2. डॉ. वंदना पूनियां
3. डॉ. मनविन्दर सिंह पाहवा